Shajapur News: कुएं में तैर रही थीं 13 हिरणों की लाशें, देखकर ग्रामीणों के उड़ गए होश, जानें एक साथ कैसे मौत के मुंह में समां गए सभी

Ads

 Shajapur News: मध्य प्रदेश के शुजालपुर में एक दुखद घटना सामने आई है, यहां एक कुत्ते से भागते हुए 13 हिरण कुएं में गिर गए और उनकी मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 03:13 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 03:17 PM IST

Shajapur News/Photo Creadit: X

HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के शाजापुर में 13 काले हिरण और एक कुत्ता कुएं में मृत मिले
  • प्रारंभिक जांच में कुत्ते से बचने के दौरान हिरणों के कुएं में गिरने की आशंका
  • वन विभाग ने पोस्टमार्टम कराया, मामले की जांच जारी है

शाजापुर। Shajapur News: मध्य प्रदेश के शुजालपुर में एक दुखद घटना सामने आई है, यहां एक कुत्ते से भागते हुए 13 हिरण कुएं में गिर गए और उनकी मौत हो गई। कुत्ता भी उसी कुएं में गिर गया और उसकी भी जान चली गई। बताया जा रहा है कि मृत हिरणों में चार नर और नौ मादा शामिल हैं। शव सड़-गल चुके थे। जिससे आशंका है कि घटना एक-दो दिन पहले की है।

Shajapur News जानकारी के अनुसार, कालापीपल के पास खरदौनकलां गांव के एक खेत स्थित कुएं में 13 हिरण और एक आवारा कुत्ता मृत मिले हैं। जब खेत मालिक कीटनाशक का छिड़काव करने पहुंचे तो कुएं में तैरते लाशों को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्राणी होने से नियमानुसार, नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पहले पोस्टमार्टम कराया गया फिर अंतिम संस्कार किया गया।

मामले की जांच की जा रही है

Shajapur News वहीं, इस मामले में डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) हेमलता शाह का कहना है कि, “एक कुत्ता काले हिरणों के झुंड का पीछा कर रहा था। कुत्ते से भागते हुए काले हिरण कुएं में गिर गए। कुत्ता भी कुएं में गिर गया। हमने उन सभी को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम हो चुका है और सैंपल की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच से लगता है कि कुत्ते ने उनका पीछा किया और डर के मारे वे कुएं में गिर गए। मामले की जांच की जा रही है।

 

यह घटना कहां हुई?

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर क्षेत्र के खरदौनकलां गांव में।

कितने हिरणों की मौत हुई?

13 काले हिरणों की मौत हुई, जिनमें 4 नर और 9 मादा शामिल हैं।

हिरणों की मौत कैसे हुई?

प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुत्ते से बचने के प्रयास में वे कुएं में गिर गए। अंतिम कारण जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

क्या कुत्ता भी मरा मिला?

हां, हिरणों का पीछा कर रहा एक आवारा कुत्ता भी उसी कुएं में मृत मिला।

क्या मामले की जांच जारी है?

हां, वन विभाग ने पोस्टमार्टम और नमूना जांच के बाद विस्तृत जांच शुरू कर दी है।