Singrauli News: मुख्य बाजार में दर्दनाक हादसा, ट्रक से भारी लकड़ी का गट्ठर अधेड़ व्यक्ति पर गिरा, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर

Ads

Singrauli News: मुख्य बाजार में दर्दनाक हादसा, ट्रक से भारी लकड़ी का गट्ठर अधेड़ व्यक्ति पर गिरा, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर

  • Reported By: Vinay Verma

    ,
  •  
  • Publish Date - October 26, 2025 / 09:06 AM IST,
    Updated On - October 26, 2025 / 09:06 AM IST

Singrauli News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सिंगरौली में दर्दनाक हादसा
  • ट्रक से गिरा गट्ठर पल्लेदार पर
  • CCTV में कैद हुआ हादसा

सिंगरौली: Singrauli News: सिंगरौली के चितरंगी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। प्लाई लकड़ी उतारते समय एक पल्लेदार पर भारी संख्या में प्लाई शीट्स गिर गईं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरा हादसा पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजार में एक ट्रक से लकड़ी की प्लाई शीट्स उतारी जा रही थीं। तभी अचानक एक बड़ा गट्ठर फिसलकर नीचे खड़े पल्लेदार पर गिर गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों की मदद से घायल व्यक्ति को बाहर निकाला।

Singrauli News: घायल अधेड़ व्यक्ति को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसे सिर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यहाँ भी पढ़ें

सिंगरौली में "प्लाई शीट्स हादसा से संबंधित" घायल व्यक्ति की स्थिति क्या है?

👉 घायल अधेड़ व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में भर्ती कराया गया है और उसकी सिर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं।

यह "सिंगरौली प्लाई शीट्स हादसा से संबंधित" घटना कहाँ हुई?

👉 यह हादसा चितरंगी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में हुआ।

सिंगरौली में "प्लाई शीट्स हादसा से संबंधित" पुलिस क्या कर रही है?

👉 पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हादसे की जांच कर रही है।