Airlines were closed for 15 days
Spice jet flight services closed : जबलपुर। मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। जबलपुर के हवाई यात्रियों यानी फ्लायर के लिए बुरी खबर है, क्योंकि होली के पहले हवाई सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। इसकी वजह यह है कि स्पाइस जेट ने आज से 15 दिनों के लिए विमान सेवाएं बंद कर दी है,जिसकी वजह से जबलपुर से दिल्ली,मुंबई,पुणे और हैदराबाद के लिए नियमित उड़ान नहीं मिल पाएगी।
हालांकि स्पाइस जेट ने 17 मार्च तक उड़ाने बंद करने की वजह नहीं बताई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक स्पाइस जेट के पास विमानों की कमी है, जिसके चलते स्पाइस जेट प्रबंधन को ऐसा फैसला लेना पड़ा है,हालांकि स्पाइस जेट के साथ जबलपुर से मुम्बई, दिल्ली,पुणे और हैदराबाद जैस शहरों के लिए इंडिगो और एयरलाइंस की उड़ान जारी रहेगी।
दरअसल, जबलपुर के हवाई यात्री बुधवार को उस वक्त हैरान रह गए,जब स्पाइसजेट की ऐप्प और वेबसाइट पर 2 मार्च से 17 मार्च तक फ्लाइट बुकिंग बन्द हो गई है। फिलहाल स्पाइसजेट चार डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स ऑपरेट कर रहा था। यहां से मुम्बई, दिल्ली, हैदराबाद और पुणे के लिए दोतरफा फ्लाइट्स उपलब्ध थीं। स्पाइसजेट की वेबसाइट के मुताबिक,18 मार्च से पुणे छोड़कर सभी तीन डेस्टिनेशन की फ्लाइट शुरू हो जाएगा। इसकी बुकिंग विंडो भी ओपन है, जबकि पुणे फ्लाइट 19 मार्च से शुरू होगी।
Spice jet flight services closed : इसी तरह कुछ दिन पहले बेंगलुरु की स्पाइसजेट की उड़ान को भी अचानक बंद कर दिया गया था। विमानन क्षेत्र से जुड़े सूत्रों का कहना है कि स्पाइसजेट पर लगातार अपने विमानों के मेंटेनेंस में लापरवाही का आरोप लग रहा था। पिछले कुछ महीनों में स्पाइस जेट के कई विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग भी करानी पड़ी थी।
कहा जा रहा है कि डीजीसीए लगातार स्पाइसजेट को विमानों के मेंटेनेंस के मामले में नोटिस जारी कर रहा था। इसी के चलते फिलहाल कम भीड़भाड़ वाले रूट से स्पाइसजेट ने अपने विमानों को हटाकर मेनटेनेंस का काम तेज किया है। इसी वजह से जबलपुर से भी स्पाइसजेट की विमान सेवा अस्थाई रूप से बंद की गई है।