Student Delivery Exam Hall Case: परीक्षा देने पहुंची थी छात्रा, एग्जाम सेंटर के शौचालय में बच्चे को दिया जन्म! अब अचानक आई ये बुरी खबर

Ads

Student Delivery Exam Hall Case: परीक्षा देने पहुंची थी छात्रा, एग्जाम सेंटर के शौचालय में बच्चे को दिया जन्म! अब अचानक आई ये बुरी खबर

  • Reported By: Amit Verma

    ,
  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 03:15 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 03:16 PM IST

Student Delivery Exam Hall Case/Image Source: symbolic

HIGHLIGHTS
  • नाबालिग छात्रा का प्रसव मामला
  • नवजात की तबियत बिगड़ी
  • जिला अस्पताल रेफर

धार: Student Delivery Exam Hall Case: धार जिले के औद्योगिक नगर पीथमपुर में परीक्षा केंद्र पर 10वीं की परीक्षा दे रही नाबालिग छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म देने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। प्रसव कल दोपहर हुआ था। उस समय पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाबालिग छात्रा और नवजात दोनों स्वस्थ थे और भर्ती रखे गए थे।

एग्जाम सेंटर में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म (Pithampur Minor Delivery Case,)

Student Delivery Exam Hall Case: लेकिन आज नवजात की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे धार जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, कल 10वीं की परीक्षा के दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ गई थी। इस दौरान स्कूल के शौचालय में ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद नाबालिग मां और बच्चा दोनों स्वस्थ थे और पीथमपुर अस्पताल में भर्ती रखकर निगरानी की जा रही थी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पीथमपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय गिरवाल के अनुसार, नवजात का जन्म समय से पहले हुआ था। आज उसकी तबीयत में गिरावट देखी गई, जिसके चलते उसे विशेष देखभाल और एनआईसीयू सुविधा की आवश्यकता पड़ी। इसी के मद्देनजर 108 एंबुलेंस के माध्यम से नवजात और उसकी मां को धार के जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।

यह भी खबर पढ़ें

"Pithampur Minor Girl Delivery Case" क्या है?

यह मामला पीथमपुर का है, जहां 10वीं की परीक्षा दे रही एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केंद्र के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया।

"Dhar District Hospital NICU Case" में नवजात को क्यों रेफर किया गया?

नवजात का जन्म समय से पहले हुआ था और उसकी तबीयत बिगड़ने पर बेहतर उपचार और एनआईसीयू सुविधा के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

"MP Board Exam Delivery Incident" में मां और बच्चे की हालत कैसी है?

दोनों का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में जारी है और अस्पताल प्रशासन उनकी लगातार निगरानी कर रहा है।