Bhopal News: भोपाल में रहकर ISIS का सोशल मीडिया अकाउंट संभालता था अदनान, कमांडर के निर्देश पर पोस्ट करता था ऐसा कंटेट, ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

Ads

भोपाल में रहकर ISIS का सोशल मीडिया अकाउंट संभालता था अदनान, Suspected terrorist Adnan used to handle ISIS's social media accounts while living in Bhopal

  •  
  • Publish Date - October 27, 2025 / 05:40 PM IST,
    Updated On - October 27, 2025 / 11:52 PM IST
HIGHLIGHTS
  • करोंद से पकड़े गए अदनान के पास ISIS के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जिम्मेदारी थी।
  • फर्जी पहचान से चलाता था अकाउंट, रोजाना 10 से 12 घंटे करता था ऑनलाइन गतिविधियां।
  • सीरिया स्थित ISIS कमांडर के संपर्क में रहकर सोशल मीडिया पर फैलाता था उग्रवादी प्रचार।

भोपाल। Bhopal News: राजधानी भोपाल के करोंद क्षेत्र से पकड़े गए ISIS के संदिग्ध आतंकी अदनान के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि अदनान को ISIS के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जिम्मेदारी दी गई थी। वह फर्जी पहचान से ऑनलाइन अकाउंट संचालित कर उग्रवादी और भड़काऊ वीडियो प्रसारित करता था।

Bhopal News: जांच में खुलासा हुआ है कि अदनान का काम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे जेहादी और भड़काऊ वीडियो अपलोड करना था, जिनमें युवाओं को मजहब के नाम पर भड़काने और मर मिटने जैसी तकरीरें होती थीं। वह इन वीडियोज के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा की ओर आकर्षित करने की कोशिश करता था। जांच एजेंसियों ने बताया कि अदनान रोजाना 10 से 12 घंटे बंद कमरे में लैपटॉप पर काम करता था और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामग्री अपलोड कर नेटवर्क मजबूत करने में जुटा था।

बताया जा रहा है कि अदनान और उसके साथी की मुलाकात आठ महीने पहले हुई थी, जिसके बाद दोनों ने Signal ऐप और अन्य माध्यमों से संपर्क बनाए रखा। दोनों ही सीधे सीरिया स्थित ISIS कमांडर के संपर्क में थे और कमांडर के निर्देश पर अदनान सोशल मीडिया ग्रुप्स में प्रचार सामग्री शेयर करता था। एजेंसियां अब अदनान के डिजिटल उपकरणों, चैट रिकॉर्ड्स और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाशी और डिजिटल फॉरेंसिक जांच कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अदनान सोशल मीडिया के जरिए एक संगठित उग्रवादी नेटवर्क तैयार करने की कोशिश में था। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंच बनाई जा सके।

 

यह भी पढ़ें

अदनान कौन है और कहां से पकड़ा गया?

अदनान भोपाल के करोंद क्षेत्र का निवासी है, जिसे ISIS से जुड़े संदिग्ध गतिविधियों में पकड़ा गया है।

अदनान पर क्या आरोप हैं?

उस पर फर्जी पहचान से सोशल मीडिया अकाउंट्स चलाकर उग्रवादी, जेहादी वीडियो प्रसारित करने और युवाओं को भड़काने का आरोप है।

क्या अन्य लोग भी इस नेटवर्क में शामिल हैं?

हाँ, एजेंसियां अदनान के साथी और अन्य संपर्कों की तलाश में जुटी हैं।

आगे क्या कार्रवाई होगी?

सुरक्षा एजेंसियां अदनान के डिजिटल डिवाइस, चैट्स और बैंकिंग रिकॉर्ड की फॉरेंसिक जांच कर रही हैं, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

अदनान का संबंध ISIS से कैसे जुड़ा?

जांच में सामने आया है कि वह सीधे सीरिया स्थित ISIS कमांडर के संपर्क में था और उसके निर्देशों पर प्रचार सामग्री साझा करता था।