Jabalpur Airport: एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में कही ये बात, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Jabalpur Airport: एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में कही ये बात, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Jabalpur Airport
- जबलपुर एयरपोर्ट सहित देश के 40 एयरपोर्ट्स को उड़ाने की धमकी
- 3 घंटे चली बम-डॉग स्क्वॉड की तलाशी
- धमकी फर्जी निकली
जबलपुर: Jabalpur Airport मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जबलपुर एयरपोर्ट को बारूद से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट में अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही फौरन एयरपोर्ट के अधिकारी ने टर्मिनल को खाली कराया और इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई।
Jabalpur Airport मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी को एक ईमेल प्राप्त हुआ है। जिसमें जबलपुर सहित देश के 40 एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। अज्ञात शख्स से मिली इस धमकी से एयरपोर्ट पर हड़कंप फैल गया। एयरपोर्ट में तैनात सुरक्षा एजेंसियों के साथ जबलपुर पुलिस ने बम डिस्पोज़ल स्कॉड और डॉग स्कॉड को साथ लेकर एयरपोर्ट पर सघन तलाशी अभियान चलाया।
हांलांकि 3 घण्टे की जांच के बाद ये धमकी फर्जी निकली। मामले में जबलपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने खमरिया पुलिस थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच सायबर सैल को सौंप दी है। अब पुलिस के सायबर एक्सपर्ट इस बात का पता लगा रहे हैं कि आखिर किस शख्स ने एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी थी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जबलपुर एयरपोर्ट धमकी की घटना हाल ही में एक ईमेल के माध्यम से सामने आई, जिसकी पुष्टि के लिए 3 घंटे की जांच की गई।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Threat of bombing Jabalpur airport
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm