Sheopur Storm News: प्रदेश के इस जिले में तेज आंधी ने मचाई तबाही, एक ही परिवार के इतने लोगों की हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप
Sheopur Storm News: श्योपुर जिले में तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई है। तेज आंधी के चलते तीन लोगों की मौत हो गई है।
Sheopur Storm News/Image Credit: IBC24.in
- श्योपुर जिले में तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई है।
- तेज आंधी के चलते तीन लोगों की मौत हो गई है।
- पुलिस ने शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Sheopur Storm News: श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई है। तेज आंधी के चलते तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची और शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना श्योपुर जिले के आवदा थाना इलाके की आदिवासी बस्ती सूसवाड़ा की है। (Sheopur Storm News) यहां शुक्रवार शाम अचानक तेज आंधी आई। आंधी की वजह से एक टीनशेड तबाह हो गया और दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आने से एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Sheopur Storm News: इस घटना के बाद पूरी बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। मौतों की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। (Sheopur Storm News) पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- IRCTC New Website Announcement: अब Click करते ही मिल जाएगी ट्रेन की कन्फर्म टिकट!.. रेलमंत्री का ऑन द स्पॉट ऐलान, इतने दिनों के भीतर तैयार होगी IRCTC की नई वेबसाइट
- Dhamtari Crime News : अस्पताल में मेडिकल के दौरान तस्कर ने कर दिया ऐसा कांड, एसपी के कड़े एक्शन में सीधे नप गए लापरवाह अधिकारी
- Varanasi Girl Death News: प्रेमी से मिलने पीजी पहुंची 19 साल की प्रेमिका, बंद कमरे में कर रहे थे सेक्स, फिर हुआ कुछ ऐसा, जानकर हर कोई हो गया हैरान

Facebook


