MP Assembly election 2023: इस सीट में अब तक नहीं मिला किसी को एक बार से दुबारा जीतने का मौका, किरार समाज का है वर्चस्व

Ads

MP Assembly election 2023: किरार समाज के बाद ब्राह्मण मतदाता आते हैं, इस बार बीजेपी ने नए प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल को टिकिट दिया है। नरेंद्र शिवाजी पटेल किरार समान से आते हैं तो कांग्रेस ने पुरविया ठाकुर देवेंद्र पटेल गडरवास को दोबारा चुनाव मैदान में उतारा है।

  •  
  • Publish Date - October 15, 2023 / 10:34 PM IST,
    Updated On - October 15, 2023 / 10:35 PM IST

MP Assembly election 2023: रायसेन। उदयपुरा विधानसभा की बात करें तो यहां जातीय समीकरण ज्यादा है, 55 हजार से ज्यादा किरार मतदाता वाली इस सीट पर बीजेपी अभी तक किरार समाज से ही टिकिट देती आयी है । किरार समाज के बाद ब्राह्मण मतदाता आते हैं, इस बार बीजेपी ने नए प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल को टिकिट दिया है। नरेंद्र शिवाजी पटेल किरार समान से आते हैं तो कांग्रेस ने पुरविया ठाकुर देवेंद्र पटेल गडरवास को दोबारा चुनाव मैदान में उतारा है।

पिछला चुनाव कांग्रेस यहां से 8 हजार मतों से जीती और देवेंद्र पटेल चुनाव जीते थे, इस बार भाजपा के विरोध का फायदा देवेंद्र पटेल को मिल सकता है। हालांकि उदयपुरा विधानसभा की तासीर रही है। एक बीजेपी तो एक बार कांग्रेस यहां से चुनाव जीतती आ रही है। इस बार जहां भाजपा ने नए चेहरे पर दांव खेला है तो कांग्रेस ने अपने वर्तमान विधायक को टिकिट दिया है।

read more: MP Assembly Election 2023: Congress के ‘नए योद्धा’..BJP की पुरानी ‘सेना’! युवा और नए चेहरे दिलाएंगे कांग्रेस को सत्ता? 

उदयपुरा विधानसभा में कुल मतदाता 2 लाख 62 हजार 82 है, जिन में पुरुष मतदाता 1 लाख 36 हजार 690 महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 25 हजार 389 और अन्य 5 मतदाता हैं । बीते चुनाव में देवेंद्र पटेल 8000 मतों से जीते थे और इस बार भी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे देवेंद्र पटेल ने बीते 5 साल में विपक्ष में रहते हुए अपने विकास कार्य गिनवाए।

read more: ENG vs AFG Live: विश्वकप में बड़ा उलटफेर.. अफगानिस्तान ने डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैण्ड को रौंदा, देखें स्कोरकार्ड

देवेंद्र पटेल ने कहा अगर चुनाव जीते तो युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे, क्षेत्र की खराब हुई सडकों को बनाने का काम किया जाएगा, साथ ही बरेली को जिला बनवाने का पुरजोर प्रयास करेंगे, हालांकि यह सब वादे हैं वादों क्या देखना होगा, उदयपुरा विधानसभा में यह मिथक तोड़ पाएंगे या नहीं, दरअसल उदयपुरा विधानसभा में 5 साल से ज्यादा किसी पार्टी को मौका नहीं देती।