जबलपुर के पास खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

जबलपुर के पास खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

जबलपुर के पास खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत
Modified Date: May 15, 2023 / 08:54 pm IST
Published Date: May 15, 2023 8:54 pm IST

जबलपुर, 15 मई (भाषा) मध्यप्रदेश के जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के तेवर गांव के पास सोमवार तड़के एक ट्रक ने खड़ी बस को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

बगरी क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अंकिता खटकर ने कहा कि बस बारात लेकर नरसिंहपुर से लौट रही थी और लोगों को विश्राम करने के लिए कुछ देर गांव के पास रुकी थी, तभी तड़के तीन बजे के आसपास एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि दो लोगों जाहिर हुसैन (58) और मोहम्मद नसीम (37) की मौत मौके पर ही मौत हो गयी, घायलों को इलाज की लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक का एक टायर फट गया जिससे ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले में आगे जांच की जा रही है।

भाषा सं दिमो रंजन

रंजन


लेखक के बारे में