मध्यप्रदेश के डिंडोरी में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो छात्रों की मौत

मध्यप्रदेश के डिंडोरी में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो छात्रों की मौत

मध्यप्रदेश के डिंडोरी में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो छात्रों की मौत
Modified Date: September 28, 2024 / 10:16 pm IST
Published Date: September 28, 2024 10:16 pm IST

डिंडोरी, 28 सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में शनिवार को एक बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो छात्रों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोतवाली थाना प्रभारी गिरवर सिंह उइके ने बताया कि यह घटना डिंडोरी-अमरकंटक रोड पर टाकी नाले के पास हुई।

उन्होंने कहा, ’18-20 आयु वर्ग के आशीष झारिया और विवेक बंसल डिंडोरी में कॉलेज से अपने गांव सदवाछापर लौट रहे थे। हादसे के बाद दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बस के चालक को हिरासत में ले लिया गया है।’

भाषा

सं, दिमो, रवि कांत

रवि कांत


लेखक के बारे में