Ujjain News: उधर टीम इंडिया की जीत पर लोग मना रहे थे जश्न, इधर अचानक दो पक्षों में भड़की हिंसा, जमकर चले लाठी डंडे, जानिए किस बात को लेकर मचा बवाल

Ads

Ujjain News: उधर टीम इंडिया की जीत पर लोग मना रहे थे जश्न, इधर अचानक दो पक्षों में भड़की हिंसा, जमकर चले लाठी डंडे, जानिए किस बात को लेकर मचा बवाल

Ujjain News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • उज्जैन में भारत की जीत का जश्न पटाखों को लेकर विवाद में बदल गया
  • दोनों पक्षों में मारपीट हुई, कई लोग घायल होकर अस्पताल पहुँचे
  • पुलिस पर देर से पहुँचने और मारपीट करने का आरोप, जांच जारी

उज्जैन: Ujjain News उज्जैन में भारत की जीत का जश्न मनाने के दौरान देर रात विवाद हो गया। घटना राज रॉयल कॉलोनी की बताई जा रही है, जहां पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

India T20 World Cup 2026 जानकारी के अनुसार रविवार रात कॉलोनी के कुछ लोग भारत की जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाले दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने पटाखों को लेकर आपत्ति जताई। बात बढ़ने पर आरोप है कि युवकों ने डंडे लेकर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं मामला चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र का होने के कारण रहवासी थाने पहुंचे, घायल मनीष मेहेरेले और रविंद्र सिंह हाड़ा ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ भी मारपीट की और मेडिकल कराने से पहले करीब एक घंटे तक थाने में बैठाए रखा। वही दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी अस्पताल पहुंचकर भर्ती हुए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़े:-

यह घटना कहाँ हुई?

उज्जैन की राज रॉयल कॉलोनी में।

विवाद किस वजह से हुआ?

पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई।

कितने लोग घायल हुए?

कई लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।