अधिकृत प्रत्याशी को छोड़कर दूसरे पार्टी के उम्मीदवार को किया मतदान, भाजपा ने 6 पार्षदों को दिखाया बाहर का रास्ता
अधिकृत प्रत्याशी को छोड़कर दूसरे पार्टी के उम्मीदवार को किया मतदानः Voted for candidate of other party except authorized candidate
Govt Issues Transfer Order of Police Superintendent
गुनाः मध्य़प्रदेश के गुना नगर पालिका में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मतदान करने के आरोप में भाजपा ने छह पार्षदों को निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने इन सभी पार्षदों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल निष्कासित किया है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने आदेश जारी कर दिया है।
Read More : शादी समारोह में डांस कर रही थी महिला, तभी हो गई मौत, मातम में बदली खुशिंया
जारी आदेश के मुताबिक जिन पार्षदों को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखाया है उनमें नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता और उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी भी शामिल है। इसके अलावा वार्ड 16 के पार्षद दिनेश शर्मा, वार्ड की पार्षद सुमन लालाराम लोधा, वार्ड तीन की पार्षद बबीता राजेश साहू और वार्ड क्रमांक 18 से पार्षद कैलाश धाकड़ को भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल तक के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
Read More : स्कूलों के समय में बदलाव, अब इतने बजे के बाद ही लगेगी कक्षाएं, कलेक्टर ने जारी किया आदेश


Facebook


