भोपाल। मध्यप्रदेश में आज नगर निकाय चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। प्रदेश के 5 नगर निगम के लिए सुबह 7 बजे से जारी वोटिंग शाम 5 बजे तक होगा। बता दें कि 40 नगर पालिका, 169 नगर परिषद समेत 214 निकायों में जारी वोटिंग के लिए 6,829 मतदान केंद्र बनाए गए है। वहीं प्रशासन ने मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां Click करें*<<
यह भी पढ़ें: जानें कुवैत और शारजाह समेत खाड़ी देशों में क्यों बढ़ी है INDIAN COW के गोबर की मांग?, क्या है सच्चाई
दूसरे चरण में मध्यप्रदेश के कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना में वोटिंग हो रही है। रीवा जिले में 9 निकायों में मतदाता हो रहा है। यहां वोटिंग के लिए प्रशासन ने 232 मतदान केंद्र बनाए गए है। शहर के 1 लाख 70 हज़ार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
यह भी पढ़ें: इन दो गांवों में आज तक नहीं पहुंच पाया ‘विकास’, बरसात में पेड़ के नीचे लगता है स्कूल, टूट जाता है संपर्क
दतिया में मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह दिख रहा है। वहीं कहीं कोई विवाद न हो इसे ध्यान में रखते हुए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। कलेक्टर दतिया संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ लगातार अपडेट ले रहे हैं।