Face To Face Madhya Pradesh: दलबदलुओं पर छिड़ी जंग.. Congress का रंज.. BJP का तंज
MP Politics News: मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी हरीश चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, जो बिक गए वो चले गए,जो डर गए वो चले गए,जो मजबूत

MP Politics News/ Image Credit: IBC24
भोपाल: MP Politics News: मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी हरीश चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, जो बिक गए वो चले गए,जो डर गए वो चले गए,जो मजबूत हैं वो कांग्रेस में डटे हुए हैं, कांग्रेस में कमी नहीं है। ये है वो बयान जिसपर सियासी वार पलटवार शुरू हो गया है। बीजेपी इस बयान को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ही अपमान बता रही है।
2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस की बगावत के बाद कमलनाथ की CM की कुर्सी चली गई। उसके बाद 2023 के विधानसभा के चुनाव से लेकर 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली। जिसका दर्द अक्सर कांग्रेस नेताओं की जुबान से छलकता ही रहता ही। शनिवार को MP कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने विदिशा में कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के बागियों पर निशाना साधा।
MP Politics News:: हरीश चौधरी ने जहां तीखे लहजे में कांग्रेस से बीजेपी में गए नेताओं पर जुबानी तीर चलाए तो.कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर नेता. नियत और नीति ना होने का आरोप मढ़ा और कांग्रेस को अकड़ छोड़ने के साथ खुद के गिरेबां में झांकने की नसीहत दे डाली।
कांग्रेस ने तख्तापलट के बाद 28 सीटों पर हुए उपचुनाव, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी विधायकों की खरीद फरोख्त का मुद्दा उठाया, लेकिन परिणाम उसके पक्ष में नहीं आए। अब मिशन 2028 के लिए फिर संगठन को मजबूत करने निकले नए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सख्त टिप्पणी कर सियासी मोर्चे को गर्म कर दिया है।
MP Politics News: एमपी में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने हाईकमान ने युवा हरीश चौधरी को प्रदेश प्रभारी बनाकर भेजा है। अलग-अलग जिलों का दौरा कर अपना काम भी शुरू कर दिया है, लेकिन नए प्रभारी भी पुराना राग छेड़ने की शुरूआत कर चुके हैं, तो क्या दलबदल से हुए नुकसान को अब तक भूल नहीं पाई है कांग्रेस ?
https://www.youtube.com/live/CcII8kAdKNw?si=s-Rl8PbyqUZXe9mV
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: War on turncoats... Congress's range... BJP's taunt
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm