Weather Alert : अगले कुछ घंटों बाद जमकर बरसेगा बदरा! राजधानी समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Ads

Weather Alert : अगले कुछ घंटों बाद गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

  •  
  • Publish Date - September 18, 2021 / 12:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

Madhya Pradesh Weather Alert

भोपाल। मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों बाद गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Read More News: पुलिस भी रह गई हैरान, जब एक मकान में फांसी पर लटकती मिली 4 लोगों की लाश, बच्ची सहित पांच की मौत

इधर ग्वालियर के ग्रामीण अंचल में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। जिले में बीते 24 घंटे में 22 मिमी बारिश हुई है। वहीं अब तक कुल 655 मिमी बारिश दर्ज़ किया जा चुका है। मौसम विभाग ने 20 सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है।

Read More News: बायो डीजल पर GST में कटौती, ऑनलाइन खाना मंगाना पड़ेगा महंगा, जानिए GST काउंसिल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

आज इन जिलों के जारी हुआ अलर्ट
​मौसम विभाग ने प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत राजगढ़,झाबुआ,रतलाम,उज्जैन,शाजापुर,आगर, भिण्ड,मुरैना,श्योपुरकलां में भारी बारिश की संभावना जताई है। इंदौर,उज्जैन,ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में भी बारिश के आसार है।

Read More News:  वायरल बुखार एवं डेंगू से यहां अब तक 60 से अधिक की मौत, मृतकों में अधिकांश बच्चे