मुंबई में निर्माणाधीन स्थल पर गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत, 10 लोग घायल
मुंबई में निर्माणाधीन स्थल पर गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत, 10 लोग घायल
मुंबई, 24 अप्रैल (भाषा) मुंबई के भांडुप (पश्चिम) इलाके में एक निर्माणाधीन स्थल पर गड्ढे में गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। निकाय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे जनता मार्केट के निकट मेट्रो मॉल के पास हुई जहां झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (एसआरए) की एक इमारत का निर्माण हो रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित कथित तौर पर पास के मातोश्री मैरिज हॉल में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे और इस दौरान वे पूर्वी उपनगर में एसआरए निर्माण स्थल पर एक गड्ढे में दुर्घटनावश गिर गए।
एक निकाय अधिकारी ने बताया कि पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा और वार्ड कर्मियों के साथ मुंबई दमकल विभाग की आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
इस घटना में कुल 11 लोग घायल हो गए, जिनकी उम्र 19 से 43 वर्ष के बीच है। अधिकारी ने बताया कि उन्हें इलाके के क्रिटिकेयर अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल और अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि उनमें से एक व्यक्ति की पहचान भालचंद्र फाले (25) के रूप में हुई है, जिन्हें फोर्टिस अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि श्रेयस सर्वे (25) और हरिशंकर करवा (43) नामक दो घायल व्यक्तियों को क्रमशः क्रिटिकेयर अस्पताल और अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
भाषा सुरभि गोला
गोला
लेखक के बारे में
Web Title: मुंबई में निर्माणाधीन स्थल पर गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत, 10 लोग घायल
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके
01 Oct 2026 | 5:06 pmमुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा
01 Oct 2026 | 4:39 pmपालघर में लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न, दो किशोरों पर मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 4:35 pmबहादुर पायलट स्मित मच्छार की मुंबई के पड़ोसियों और नेताओं ने की सराहना
01 Oct 2026 | 4:04 pmखबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके दो
01 Oct 2026 | 4:01 pmखबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके
01 Oct 2026 | 3:59 pmमुंबई तट के पास खड़े जहाज में चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत
01 Oct 2026 | 3:34 pmयवतमाल सहकारी बैंक से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी
01 Oct 2026 | 2:23 pm