ठाणे में कोविड-19 के 10 नए मामले, संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 10 नए मामले, संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं

  •  
  • Publish Date - March 21, 2022 / 10:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 21 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,682 हो गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों की पुष्टि रविवार को हुई। जिले में संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई जिससे मृतक संख्या 11,879 बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,63,448 है जबकि मृतक संख्या 3,392 है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा