Maharashtra Dhule Road Accident/ image source: ibc24 archive
Thane Road Accident News: ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में घायलों को इलाज जारी है। दरअसल, वैन और सीमेंट मिक्सर गाड़ी की टक्कर होने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा सुबह करीब 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव में रैता पुल पर हुई। (Thane Road Accident News) इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, रॉन्ग साइड से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर से वैन की सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर की भयावहता इतनी अधिक थी कि वैन में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Thane Road Accident News: पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हुई है। हादसे के बाद पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया। (Thane Road Accident News) पुलिस उसे भी खुलवाने की कोशिश में जुटी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और चिकित्सा टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाने और शवों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
इन्हे भी पढ़ें:-