महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 117 नये मामले

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 117 नये मामले

  •  
  • Publish Date - November 17, 2021 / 09:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 17 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 117 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,67,903 हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। वहीं, चार और लोगों की संक्रमण से मौत होने के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,562 हो गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,38,355 हो गई और मृतक संख्या 3,289 है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना