महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 118 नये मामले सामने आये

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 118 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - November 15, 2021 / 09:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 15 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 118 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,67,682 हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि दो और लोगों की संक्रमण से मौत होने के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,555 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,38,324 हो गई और मृतक संख्या 3,289 है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी