ठाणे में कोविड-19 के 139 नए मामले, दो मरीजों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 139 नए मामले, दो मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 9, 2021 / 10:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

ठाणे, नौ नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 139 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड-19 महामारी के कुल मामलों की संख्या 5,66,687 पर पहुंच गयी जबकि दो और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 11,545 हो गयी।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले और मौत सोमवार को दर्ज की गयी। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले 1,38,185 पर पहुंच गए जबकि मृतकों की संख्या 3,289 है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा