ठाणे में कोविड-19 के 179 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 179 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 13, 2022 / 10:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

Thane covod cases 2022 : ठाणे, 13 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 179 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,07,066 हो गयी है तथा तीन और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,845 हो गई।

इस संबंध में एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि संक्रमण और मौत के ये नए मामले शनिवार को सामने आए। उन्होंने कहा कि ठाणे में मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के मामलों की संख्या 1,63,098 हो गयी है और कोविड-19 से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 3,390 है।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल