महाराष्ट्र में कोविड के 2,831 नये मामले, 35 लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोविड के 2,831 नये मामले, 35 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 15, 2022 / 09:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

मुंबई, 15 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 2,831 नये मामले सामने आए, जिनमें 351 मामले ओमीक्रोन स्वरूप के हैं। साथ ही, राज्य में महामारी से और 35 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में अभी कोविड के 30,547 उपचाराधीन मरीज हैं।

विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण दर 1.82 प्रतिशत है। ओमीक्रोन के 351 नये मामलों में अकेले औरंगाबाद जिले से 148 मामले हैं।

भाषा

सुभाष नरेश

नरेश