ठाणे में कोविड के 293 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड के 293 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 2, 2021 / 01:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

Thane covid cases updates 2021 : ठाणे, दो अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 293 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,59,644 हो गई, जबकि तीन मरीजों की मौत से मृतक संख्या 11, 413 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण और बीमारी से मौत के मामले शुक्रवार को सामने आए थे।

ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में, संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,35,991 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 3,276 है।

भाषा

नेहा शोभना

शोभना