Nanded Crime News: दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प, तीन लोगों की हुई मौत, इलाके में तनाव का माहौल

Ads

Nanded Crime News: नांदेड़ शहर में शुक्रवार देर रात दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - April 4, 2026 / 04:30 PM IST,
    Updated On - April 4, 2026 / 04:30 PM IST

Nanded Crime News|| Image- Symbolic (Canva)

HIGHLIGHTS
  • नांदेड़ शहर में दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हुई हिंसक झड़प।
  • हिंसक झड़प में तीन लोगों की हुई मौत।
  • पुलिस ने शुरू की पूरे मामले की जांच

Nanded Crime News: नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में शुक्रवार देर रात दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इस घटना के सिलसिले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात एक बजकर 30 मिनट पर शहर के एक मॉल के पास हुई।

पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान अरजीत सिंह, सैयद अवेज और मोहम्मद अरबाज के रूप में हुई है। (Nanded Crime News) पुलिस अधीक्षककुमार ने बताया कि ‘साडा गैंग’ और ‘साई लाला गैंग’ के सदस्यों ने एक-दूसरे पर खंजर और धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में दो लोग मौके पर ही मौत हो गई।

एक व्यक्ति की अस्पताल में की गई हत्या

पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया कि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया था लेकिन अस्पताल परिसर में ही उस पर कथित रूप से फिर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इन दोनों गुटों के बीच लंबे समय से विवाद था और शुक्रवार रात जब अरजीत सिंह व उसके दोस्त फिल्म देखकर लौट रहे थे (Nanded Crime News)  तभी विरोधी गुट के सदस्यों ने उनका रास्ता रोक लिया। पुलिस के अनुसार, इस झड़प के दौरान सिंह और अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सिंह के भाई ने अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में अवेज की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय अपराध शाखा, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और श्वान दस्ते की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-