300 भाजपा पदाधिकारियों पर मामला दर्ज, महामारी समेत अन्य नियमों के उल्लंघन का आरोप

कुछ दिन पहले पूर्व लोकसभा सांसद किरीट सोमैया के दौरे के मद्देनजर पुणे नगर निगम मुख्यालय में गैरकानूनी तरीके से एकत्र हुए पदाधिकारियों पर महामारी समेत अन्य नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया।

300 भाजपा पदाधिकारियों पर मामला दर्ज, महामारी समेत अन्य नियमों के उल्लंघन का आरोप

300 BJP office-bearers booked

Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: February 13, 2022 6:48 pm IST

300 BJP office-bearers booked

पुणे, 13 फरवरी । महाराष्ट्र में करीब 300 भाजपा पदाधिकारियों पर मामला दर्ज किया गया है जिनमें पार्टी की पुणे इकाई के प्रमुख भी शामिल हैं। कुछ दिन पहले पूर्व लोकसभा सांसद किरीट सोमैया के दौरे के मद्देनजर पुणे नगर निगम मुख्यालय में गैरकानूनी तरीके से एकत्र हुए पदाधिकारियों पर महामारी समेत अन्य नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया।

read more: छत्तीसगढ़: 9 जिलों के उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर कार्रवाई, 3 के लायसेंस निलंबित, 92 केंद्रों का औचक निरीक्षण

सोमैया ने गत शुक्रवार को पुणे नगर निगम का दौरा करके ठेका देने में विसंगतियों का आरोप लगाया था। उन्होंने पुणे में एक विशाल कोविड-19 इलाज केंद्र के संचालन का ठेका निजी कंपनी को दिए जाने के तरीके पर सवाल उठाए थे।

read more: सरकारी आवास.. नहीं आ रहा रास! कहां है राह में रोड़ा? PM Awas Yojana में कहां हो रही देरी। PADTAL

एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि एकत्र भीड़ में पुणे भाजपा अध्यक्ष जगदीश मुलिक भी शामिल थे। भीड़ पर शिवाजीनगर पुलिस थाने में गैरकानूनी रूप से एकत्र होने और प्रतिबंधात्मक नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के अनुरोध के बावजूद भीड़ ने हटने से इनकार कर दिया था।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com