महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,063 नये मामले, 56 मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,063 नये मामले, 56 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 30, 2021 / 11:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,063 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,50,856 हो गयी जबकि 56 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,39,067 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 3,198 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63,71,728 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 36,484 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.27 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 5,87,39,974 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 1,55,155 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।

अहमदनगर जिले में सर्वाधिक 559 नये मामले सामने आए। नासिक क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 24 मरीजों की मौत हुई। राजधानी मुंबई में इस दौरान कोविड-19 के 451 नये मामले सामने आए जबकि सात मरीजों की मौत हो गयी।

भाषा

रवि कांत वैभव

वैभव