ठाणे में कोविड-19 के 389 नए मामले, चार और लोगों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 389 नए मामले, चार और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 6, 2022 / 09:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

ठाणे, छह फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 389 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,05,426 हो गई है, जबकि महामारी से चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,817 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण और मौत के ये मामले शनिवार को सामने आए। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,62,785 हो गए हैं और महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 3,386 है।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल