महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 452 नए मामले

महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 452 नए मामले

महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 452  नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: March 10, 2022 10:37 pm IST

मुम्बई, 10 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 452 नए मामले सामने आये और चार मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,70,309 हो गई है जिनमें से 1,43,749 मरीजों की जान जा चुकी है।

बुधवार को राज्य में कोविड-19 के 359 नये मामले आये थे लेकिन किसी मरीज की जान नहीं गयी थी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2963 है जबकि गत 24 घंटे के दौरान 494 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अब तक महामारी को मात देने चुके मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 77,19594 हो गई है।

पुणे सर्किल में 199, मुम्बई में कोविड के 111, नासिक में 67, नागपुर में 17 नये मामले सामने आये।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में