महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4654 नए मामले, 170 मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4654 नए मामले, 170 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 27, 2021 / 09:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

मुंबई, 27 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,654 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 64,47,442 तक पहुंच गई। वहीं, इसी अवधि में कोविड-19 के 170 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,36,900 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 3,301 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही अब तक 62,55,451 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में फिलहाल 51,574 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 2,07,954 नमूनों की जांच की गई और अब तक राज्य में 5,32,56,024 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

अधिकारी ने बताया कि जालना, अकोला, वर्धा, गोंदिया, भंडारा और नागपुर जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

उन्होंने बताया कि मुंबई में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 362 नए मामले सामने आए जबकि इसी अवधि में पांच मरीजों ने दम तोड़ दिया।

भाषा शफीक माधव

माधव