अमरावती, 16 अगस्त (भाषा) केंद्र सरकार के ‘फ्यूचरस्किल्स प्राइम’ कार्यक्रम के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ‘बिग डेटा एनालिटिक्स'( बीडीए) कौशल में आंध्र प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। इस कार्यक्रम के तहत राज्य में एक लाख से अधिक उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र दिया जा चुका है। केन्द्र सरकार के आंकडों में यह जानकारी दी गई।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में आंध्र प्रदेश में एआई और बीडीए में 1.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों का पंजीकरण या प्रशिक्षण हुआ है।
मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में कहा, ‘आंध्र प्रदेश फ्यूचरस्किल्स प्राइम कार्यक्रम के तहत एआई और बिग डेटा एनालिटिक्स कौशल विकास में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बनकर उभरा है। यहां 1,08,895 उम्मीदवारों ने प्रमाणन पूरा किया है।’
बयान के अनुसार, प्रमाणपत्र प्राप्त उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर आंध्र प्रदेश इस कार्यक्रम के तहत सभी राज्यों में शीर्ष स्थान पर है। यह राज्य में प्रशिक्षित प्रौद्योगिकी पेशेवरों की बढ़ती संख्या को दर्शाता है।
भाषा शुभम शोभना
शोभना