मुंबई, एक जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 9,170 नये मामले सामने आये, जो एक दिन पहले आये मामलों की तुलना में 1,103 अधिक है, वहीं सात और व्यक्तियों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।
महाराष्ट्र में 2021 के अंतिम 11 दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी गई है। राज्य में ओमीक्रोन के छह नये मामले भी सामने आये हैं।
एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,067 मामले सामने आये थे और आठ मरीजों की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को सामने आये मामलों की संख्या 5,368 थी और 22 मौतें हुईं थी।
अधिकारी ने कहा कि शनिवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 66,87,991 हो गए। उन्होंने कहा कि वहीं मृतक संख्या बढ़कर 1,41,533 हो गई है।
भाषा अमित दिलीप
दिलीप