आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वाली महिला के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा सौंपा

Ads

आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वाली महिला के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा सौंपा

  •  
  • Publish Date - August 30, 2024 / 03:06 PM IST,
    Updated On - August 30, 2024 / 03:06 PM IST

ठाणे, 30 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिला प्रशासन ने पिछले सप्ताह मुरबाड में आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वाली एक महिला के परिवार को मुआवजे के रूप में चार लाख रुपये सौंपे हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 22 अगस्त को चासोल में एक खेत में स्थित एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरी थी, जिससे रुक्मिणीबाई गोपाल मेंगला नाम की महिला की मौत हो गई थी जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए थे।

इसमें कहा गया है कि सरकार ने उक्त घटना के छह दिनों के भीतर मुआवजा राशि मंजूर कर दी।

भाषा यासिर अमित

अमित