अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर कोरोना वायरस से संक्रमित

Ads

अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर कोरोना वायरस से संक्रमित

  •  
  • Publish Date - December 30, 2021 / 10:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

मुंबई, 30 दिसंबर (भाषा) अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

शिरोडकर, ‘हम’, ‘आंखें’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर बताया कि वह चार दिन पहले संक्रमित पाई गईं थी। उन्होंने लिखा, ‘‘चार दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला।’’

शिल्पा शिरोडकर, कोविड-19 रोधी टीका सबसे पहले लगवाने वाली भारतीय हस्तियों में शामिल थीं। वह अपने परिवार के साथ दुबई में रहती हैं और इस साल जनवरी में उन्होंने चीन का ‘सिनोफार्म’ टीका लगवाया था।

उन्होंने लिखा, ‘‘ आप सभी सुरक्षित रहें, टीका लगवाएं और नियमों का पालन करें.. आपकी सरकार को पता है कि आपके लिए क्या बेहतर है।’’

भारत की बात करें तो इन दिनों महाराष्ट्र में लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 3,900 मामले सामने आए, जिनमें से 85 लोग ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित थे।

भाषा निहारिका वैभव

वैभव