जीसीटी : प्रज्ञानानंदा ने केमेर को हराया, गुकेश भी जीते

Ads

जीसीटी : प्रज्ञानानंदा ने केमेर को हराया, गुकेश भी जीते

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 10:18 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 10:18 PM IST

जगरेब, एक जुलाई (भाषा) ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने आक्रामक खेल दिखाते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त जर्मनी के विंसेंट केमेर को हराकर ग्रैंड शतरंज टूर के जगरेब चरण का आगाज जीत के साथ किया ।

नॉर्वे शतरंज क्लासिक जीतने के बाद प्रज्ञानानंदा ने उसी लय को कायम रखते हुए सिर्फ 26 चाल में जीत दर्ज की ।

दूसरे दौर में उन्होंने फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव से ड्रॉ खेला ।

वहीं विश्व चैम्पियन डी गुकेश को पहले दौर में वाचियेर लाग्रेव ने हराया लेकिन उन्होंने दूसरे मुकाबले में क्रोएशिया के इवान सारिच को मात दी ।

फ्रांस के फिरोजा अलीरजा ने दोनों दौर में जीत के साथ एकल बढत बना ली है । प्रज्ञानानंदा, वाचियेर लाग्रेव और अनीश गिरि के तीन अंक हैं । गुकेश उनके बाद केमेर और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के साथ अगले स्थान पर हैं ।

भाषा मोना

मोना