आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया

Ads

आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 05:25 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 05:25 PM IST

मुंबई, एक जुलाई (भाषा) भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को मुंबई के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए शहर में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया। विभाग ने कहा कि मुंबई में अगले कुछ दिनों में छिटपुट जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की भी आशंका है।

आईएमडी ने दोपहर 1:43 बजे महाराष्ट्र के लिए जिलेवार पूर्वानुमान जारी किया। इसमें कोंकण क्षेत्र के तटीय रत्नागिरी जिले में बुधवार के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी करते हुए कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि छिटपुट जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी ने पालघर में बृहस्पतिवार के लिए, जबकि रायगढ़ में बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है।

उन्होंने बताया कि विभाग ने ठाणे में बुधवार से शुक्रवार तक के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट और शनिवार के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकारी के मुताबिक, मुंबई के लिए बुधवार से शनिवार तक ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि आईएमडी ने रविवार को मुंबई, ठाणे और सिंधुदुर्ग में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है, जबकि पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

भाषा पारुल नरेश

नरेश