अजित पवार ‘मूर्ख’ नेता हैं, आधे पाकिस्तानी हैं: संजय राउत
अजित पवार ‘मूर्ख’ नेता हैं, आधे पाकिस्तानी हैं: संजय राउत
मुंबई, 14 सितंबर (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर कुछ टिप्पणियां करने पर रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ‘‘मूर्ख’’ नेता और ‘‘आधा पाकिस्तानी’’ करार दिया।
वह पवार द्वारा कथित तौर पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। पवार ने कहा था कि क्रिकेट मुकाबले को खेल के नजरिए से देखा जाना चाहिए और भावनात्मक राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
राउत ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा, ‘‘वह एक मूर्ख नेता हैं। वह आधे पाकिस्तानी हैं। अगर अजित पवार ऐसा कहते हैं, तो उनमें पाकिस्तानी खून बहता है। यह भाषा एक देशभक्त नागरिक की नहीं है। अगर आपके परिवार का कोई सदस्य पहलगाम (आतंकवादी) हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों में शामिल होता, तो आप ऐसा नहीं कहते।’’
पवार ने शनिवार को कहा था कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के संबंध में उचित मंच पर निर्णय लिया गया है और इस मुद्दे पर लोगों की अलग-अलग राय होना सामान्य बात है।
पवार ने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘देश की आबादी 140 करोड़ है, इतने बड़े देश में क्रिकेट मैच को लेकर भिन्न-भिन्न राय होना स्वाभाविक है। कुछ लोगों को लग सकता है कि चूंकि दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं, इसलिए मैच नहीं होना चाहिए। वहीं, कुछ लोग इस खेल का समर्थन भी कर सकते हैं।’’
भाषा
देवेंद्र राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: अजित पवार ‘मूर्ख’ नेता हैं, आधे पाकिस्तानी हैं: संजय राउत
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके
01 Oct 2026 | 5:06 pmमुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा
01 Oct 2026 | 4:39 pmपालघर में लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न, दो किशोरों पर मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 4:35 pmबहादुर पायलट स्मित मच्छार की मुंबई के पड़ोसियों और नेताओं ने की सराहना
01 Oct 2026 | 4:04 pmखबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके दो
01 Oct 2026 | 4:01 pmखबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके
01 Oct 2026 | 3:59 pmमुंबई तट के पास खड़े जहाज में चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत
01 Oct 2026 | 3:34 pmयवतमाल सहकारी बैंक से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी
01 Oct 2026 | 2:23 pm