अमरावती, एक मई (भाषा) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों और किसानों को शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने कहा कि मई दिवस एक मजबूत और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में श्रमिकों के अमूल्य योगदान को स्वीकार करता है।
नजीर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मई दिवस के अवसर पर मैं सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं देता हूं। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण राष्ट्र के विकास और समृद्धि का आधार है।’
मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस श्रम की गरिमा और राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों व किसानों की भूमिका को सामने लाता है।
नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों और किसानों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम परिश्रम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को (चाहे उनका पेशा कुछ भी हो) समान सम्मान दें।’
युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने श्रमिक दिवस पर शुभकामनाएं दी और कहा कि श्रमिक अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और राष्ट्र की प्रगति की प्रेरक शक्ति हैं।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश