भाजपा की विधायक मंदा म्हात्रे को दिल का दौरा पड़ा, अस्पताल में भर्ती

Ads

भाजपा की विधायक मंदा म्हात्रे को दिल का दौरा पड़ा, अस्पताल में भर्ती

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 05:29 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 05:29 PM IST

ठाणे, 17 मार्च (भाषा) नवी मुंबई के बेलापुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक मंदा म्हात्रे को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनकी हालत के बारे में पता चलने पर वीडियो कॉल के जरिए म्हात्रे से बात की और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

म्हात्रे ने 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा नेता और नवी मुंबई के दिग्गज नेता गणेश नाईक के बेटे संदीप नाईक को हराया था। संदीप नाईक ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

शिंदे और गणेश नाईक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं।

भाषा प्रचेता पवनेश

पवनेश

शीर्ष 5 समाचार