लातूर जिला परिषद में भाजपा-राकांपा ने शीर्ष पदों पर कब्जा जमाया

Ads

लातूर जिला परिषद में भाजपा-राकांपा ने शीर्ष पदों पर कब्जा जमाया

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 03:28 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 03:28 PM IST

लातूर, 17 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र की लातूर जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उषा संभाजी पाटिल-तलेगावकर निर्वाचित हुई जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दयानंद दामोदर सुरवसे उपाध्यक्ष चुने गए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिल्पा कर्मकर की अध्यक्षता में शीर्ष पदों के लिए चुनाव हुए। इस प्रक्रिया में उन्होंने पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य किया।

अधिकारी ने बताया कि पाटिल-तलेगावकर और सुरवसे ने 34-34 मत हासिल किए जबकि कांग्रेस उम्मीदवार दीपाली भोसले और नागेश्वरी केंद्रे को 25-25 मत मिले।

जिला परिषद के चुनाव सात फरवरी को हुए थे। हालांकि, 59 सदस्यीय सदन में कोई भी पार्टी स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं कर सकी।

कांग्रेस 23 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जिसके बाद भाजपा 18 सीटों और राकांपा 12 सीटों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।

भाषा

प्रचेता नरेश

नरेश