महाराष्ट्र में फिर से सत्ता में आएगी भाजपा, पूर्व सीएम फडणवीस का बड़ा बयान

Ads

महाराष्ट्र में भाजपा को सत्ता में आने का एक और अवसर मिलेगा : फडणवीस

  •  
  • Publish Date - September 25, 2021 / 03:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

मुंबई, 25 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि उतार-चढ़ाव लोकतंत्र का हिस्सा है और उम्मीद है कि भाजपा को महाराष्ट्र में फिर से सरकार बनाने का एक और मौका मिलेगा।

मजदूर नेता दिवंगत अन्नासाहेब पाटिल की 88वीं जयंती के अवसर पर नवी मुंबई में मथाडी कर्मियों की एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने हेड-लोडर से संबंधित मुद्दों के त्वरित समाधान का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें फिर से सत्ता में आने का मौका मिलेगा। उतार-चढ़ाव लोकतंत्र का हिस्सा हैं।’’

read more:  तोक्यो के प्रदर्शन से हमारी मानसिकता बदली और आत्मविश्वास आया: नेहा गोयल

फडणवीस ने कहा कि अगर उनकी सरकार को और समय मिलता तो मथाडी कर्मियों के मुद्दों को सुलझा लिया जाता। अक्टूबर 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी की सरकार सत्ता में आई।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘अब इस सरकार के पास मथाडी कर्मियों की समस्याओं को हल करने का अवसर है। मुझे विश्वास है कि मुद्दों को हल किया जाएगा। भले ही मुद्दों का समाधान न हो… हमें (इन मुद्दों को हल करने के लिए) एक और मौका मिलेगा। लेकिन यह सिर्फ एक मुद्दा नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि सभी दलों को राजनीति किए बिना मथाडी कर्मियों के लिए काम करने की कोशिश करनी चाहिए।

read more:  भारत में रिश्वतखोरी, अन्य मामलों के निपटान को एसईसी को 1.9 करोड़ डॉलर देगी डब्ल्यूपीपी

समारोह में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव और कई अन्य मथाडी नेताओं के साथ नवी मुंबई के भाजपा नेता मौजूद थे। फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री से आयकर अधिनियम की धारा 194 सी के तहत दी गई छूट से संबंधित मुद्दे को हल करने का अनुरोध किया, जिसे नए आईटी पोर्टल में संबोधित नहीं किया गया है।