पश्चिमी महाराष्ट्र में भाजपा 42 से अधिक सीटें जीतेगी: मुरलीधर मोहोल

Ads

पश्चिमी महाराष्ट्र में भाजपा 42 से अधिक सीटें जीतेगी: मुरलीधर मोहोल

  •  
  • Publish Date - October 26, 2024 / 06:58 PM IST,
    Updated On - October 26, 2024 / 06:58 PM IST

मुंबई, 26 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री और पुणे के सांसद मुरलीधर मोहोल ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र की 58 में से 42 से अधिक सीटें जीतेगी।

पश्चिम महाराष्ट्र पहले कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, लेकिन 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बनने के बाद इस क्षेत्र का राजनीतिक परिदृश्य बदल गया।

मोहोल ने पुणे में विदेश मंत्री एस जयशंकर की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, ‘भाजपा पश्चिमी महाराष्ट्र के 58 विधानसभा क्षेत्रों में से 42 का प्रतिनिधित्व करती है। हम 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में 42 से अधिक सीटें जीतेंगे।’

मोहोल ने कहा कि जब भाजपा सत्ता में थी (तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल में) तब मराठा समुदाय को आरक्षण दिया गया था।

उन्होंने मराठा आरक्षण के मुद्दे के राजनीतिक महत्व को स्वीकार करते हुए दावा किया, ‘शरद पवार चार बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन वह मराठा समुदाय को आरक्षण देने में विफल रहे।’

भाषा

योगेश माधव

माधव