मुंबई, 11 मार्च (भाषा) वुमेन इन फिल्म इंडिया (डब्ल्यूआईएफ इंडिया) ने कांस फिल्म फेस्टिवल के साथ होने वाले मार्चे डू फिल्म में इम्पैक्ट लैब प्रोग्राम में भाग लेने के लिए भारत की उभरती महिला प्रोड्यूसर्स के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की है।
इम्पैक्ट लैब के सहयोग से शुरू की गई यह पहल भारत की उन महिला प्रोड्यूसर्स के लिए खुली है, जिन्होंने कम से कम दो शॉर्ट फिल्में बनाई हैं और अभी अपनी पहली फीचर फिल्म बना रही हैं।
एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दो चुने गए उम्मीदवार इस साल अप्रैल और मई में ऑनलाइन वर्कशॉप वाले एक हाइब्रिड प्रोग्राम में भाग लेंगे, जिसके बाद 13 से 18 मई तक कांस में सत्र होंगे।
वुमेन इन फिल्म इंडिया की संस्थापक गुनीत मोंगा कपूर ने कहा कि यह छात्रवृत्ति पिछले साल कांस में किए गए वादे को पूरा करती है जिसका मकसद भारत की महिला प्रोड्यूसर्स के लिए वैश्विक मंच तक असली पहुंच बनाना शामिल है।
उन्होंने कहा, ‘‘इम्पैक्ट लैब का मकसद एक जैसी सोच वाले प्रोड्यूसर्स की एक नई पीढ़ी को एक साथ लाना भी है, जो फिल्मों के ज़्यादा ठोस तरीके से निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
भाषा नरेश पवनेश
पवनेश