कोरोना वायरस संक्रमण : ठाणे में 239 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Ads

कोरोना वायरस संक्रमण : ठाणे में 239 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 17, 2021 / 09:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

ठाणे, 17 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 239 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,55,607 हो गई ,वहीं संक्रमण से तीन और मरीजों के दम तोड़ने से मृतक संख्या 11,362 हो गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण और मौत के नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। अधिकारी ने बताया कि ठाणे में वर्तमान में संक्रमण से मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,35,250 हो गई है, वहीं मृतक संख्या बढ़कर 3,273 हो गई है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना