अदालत ने बाबा सिद्दीकी की पत्नी को उनकी हत्या मामले की कार्यवाही में हस्तक्षेप की अनुमति दी
अदालत ने बाबा सिद्दीकी की पत्नी को उनकी हत्या मामले की कार्यवाही में हस्तक्षेप की अनुमति दी
मुंबई, 19 अप्रैल (भाषा)यहां एक विशेष अदालत ने शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की पत्नी शहजीन सिद्दीकी को उनकी हत्या से जुड़े मुकदमे की कार्यवाही में हस्तक्षेप करने की अनुमति दे दी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 66 वर्षीय नेता सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 की रात को मुंबई के बांद्रा (पूर्व) इलाके में उनके बेटे जीशान के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
शहजीन सिद्दीकी ने पिछले महीने एक हस्तक्षेप आवेदन दायर किया था, जिसमें कहा गया था कि उन्हें ‘‘अपूरणीय क्षति’’ हुई है। उन्होंने अदालत के समक्ष ‘‘सच्चे और सही तथ्य’’ पेश करने की आवश्यकता पर बल दिया था।
महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के विशेष न्यायाधीश बी.डी. शेल्के ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है।
शहजीन के वकीलों ने बताया कि इस फैसले के साथ, उनकी मुवक्किल आधिकारिक रूप से मामले में पक्ष बन गई हैं और वह अभियोजन पक्ष की सहायता करेंगी। वकीलों के मुताबिक कानूनी कार्यवाही में यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है।
अधिवक्ता प्रदीप घरात और त्रिवणकुमार करनानी के माध्यम से दायर आवेदन में कहा गया है, ‘‘शहर के सबसे समृद्ध और व्यस्त इलाकों में से एक में किए गए इस दुस्साहसिक हमले ने मृतक के परिवार को दुखी और आक्रोश से भर दिया है।’’
आवेदन में कहा गया है कि एक समर्पित नेता की हत्या जनता की सेवा करने के दौरान की गई।
पुलिस ने मामले में 26 गिरफ्तार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है, जबकि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई और दो अन्य इस मामले में वांछित आरोपी हैं।
सभी आरोपियों पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
भाषा धीरज माधव
माधव
लेखक के बारे में
Web Title: अदालत ने बाबा सिद्दीकी की पत्नी को उनकी हत्या मामले की कार्यवाही में हस्तक्षेप की अनुमति दी
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm