कोविड-19 : ठाणे में 113 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Ads

कोविड-19 : ठाणे में 113 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 20, 2021 / 09:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

ठाणे, 20 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 113 नए मामले सामने आए हैं ,जिससे संक्रमण के मामले यहां बढ़कर 5,68,253 हो गए।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को तीन लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी, जिससे जिले में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11,569 हो गयी। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के मामले 1,38,419 हो गए जबकि मृतक संख्या 3,292 है।

भाषा शोभना प्रशांत

प्रशांत