कोविड-19 : ठाणे में 139 नए मामले, एक मरीज की मौत

Ads

कोविड-19 : ठाणे में 139 नए मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - November 5, 2021 / 09:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

ठाणे, पांच नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 136 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,66,454 हो गयी।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण से एक मरीज की मौत होने के कारण जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 11,536 हो गयी है। संक्रमण और मौत के ये मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 1,38,107 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 3,289 है।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी