कोविड-19: महाराष्ट्र के ठाणे में 178 नए मामले, एक और मरीज की मौत

Ads

कोविड-19: महाराष्ट्र के ठाणे में 178 नए मामले, एक और मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - December 25, 2021 / 09:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 25 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 178 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,71,847 हो गई है तथा एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,604 हो गई।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण और मौत के ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए। अधिकारियों ने बताया कि ठाणे में मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 1,39,119 और मृतक संख्या 3,309 है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना