ठाणे, 30 जुलाई (भाषा) नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास युवती का शव मिलने के दो दिन बाद पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में कर्नाटक से दाऊद शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी दाऊद को कर्नाटक के गुलबर्गा के शाहपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।
महिला का शव शनिवार को करीब दो बजे मिला और शुक्रवार दोपहर को उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, बेलापुर में काम करने वाली पीड़िता ने शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी ली थी।
मृतक महिला की आयु 20 वर्ष थी।
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपी का पता लगाने के लिए तीन टीमें बनाई गईं। पुलिस ने पहले बताया कि अपराध शाखा ने भी मामले की स्वतंत्र रूप से जांच की।
भाषा यासिर माधव
माधव