निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में एसआईआर की तारीखों में बदलाव किया
निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में एसआईआर की तारीखों में बदलाव किया
मुंबई, चार अगस्त (भाषा) निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का संशोधित कार्यक्रम जारी किया, जिसके तहत बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन की अवधि बढ़ाकर 17 अगस्त तक कर दी गई है।
आयोग ने कहा कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर इस संशोधित कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है।
संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, 30 जून से शुरू हुआ बीएलओ का घर-घर जाकर सत्यापन अभियान अब पहले निर्धारित तिथि आठ अगस्त के बजाय 17 अगस्त तक जारी रहेगा।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मसौदा मतदाता सूची को 24 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि मसौदा सूची जारी होने के बाद 24 अगस्त से 23 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, 24 अगस्त से 22 अक्टूबर तक दावों और आपत्तियों पर नोटिस जारी किए जाएंगे तथा उनका निस्तारण किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।
भाषा शफीक पारुल
पारुल

Facebook


